{"_id":"5ce850a9bdec22071f56cb5b","slug":"15587289235-nainital-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमशुदगी अपहरण में तरमीम, युवक को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुमशुदगी अपहरण में तरमीम, युवक को भेजा जेल
विज्ञापन
love ending
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मल्लीताल थाना क्षेत्र से लापता हुई नौवीं की छात्रा की गुमशुदगी मल्लीताल पुलिस ने अपहरण में तरमीम कर ली है। शुक्रवार को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
नगर के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा 21 मई की सुबह अचानक घर से लापता हो गई थी। छात्रा अपने साथ मां का मोबाइल भी ले गई। परिजनों ने दिनभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन सभासद गजाला कमाल के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 23 मई को छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। छात्रा का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया। बृहस्पतिवार को किशोरी एक युवक के साथ रामनगर में मिली। पुलिस युवक और किशोरी दोनों को थाने ले आई। किशोरी के पिता ने उसका अपहरण कर शादी के प्रयास का आरोप लगाया। इसलिए गुमशुदगी का मुकदमा धारा 363, 366 में तरमीम किया गया। विवेचक भावना बिष्ट ने बताया कि मेट्रोपोल कंपाउंड निवासी आरोपी फिरोज (19) को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम किया गया है। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने पर दुष्कर्म का आरोप भी जुड़ने की आशंका है।
गुमशुदगी अपहरण में तरमीम, आरोपी को भेजा जेल
मल्लीताल से नौवीं कक्षा की छात्रा के लापता होने का मामला
किशोरी के पिता की ओर से अपहरण कर शादी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज