फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दस लाख कीमत की खैर की लकड़ी पकड़ी

दस लाख कीमत की खैर की लकड़ी पकड़ी

Wed, 12 Dec 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
दस लाख कीमत की खैर की लकड़ी पकड़ी
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के वन कर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर एक कैंटर वाहन को दबोचकर 150 क्विंटल अवैध रूप से ले जाई जा रही खैर की लकड़ी बरामद की। विभाग की टीम को चकमा देकर आरोपी चलते वाहन से कूदकर मौके से फरार हो गया। विभाग ने पकड़ी गई लकड़ी की कीमत 10 लाख रुपये बताई है। कार्यवाही के दौरान एक वनकर्मी अपने ही वाहन से टायर चढ़ने के दौरान घायल हो गया। उसे बाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बैलपड़ाव के रेंजर संतोष कुमार पंत ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम केलारबंदबारी बाजपुर क्षेत्र में एक कैंटर वाहन का पीछा कर दरोगा फार्म निकट मसवासी उत्तरप्रदेश के समीप पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 लाख रुपये कीमत की खैर की लकड़ी बरामद हुई। विभाग ने वाहन को बैलपड़ाव रेंज में लाकर सीज करने की कार्रवाई की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया। माफियाओं ने टीम को घेरने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस दौरान अपने ही वाहन का टायर चढ़ जाने से वॉचर लाला घायल हो गया, जिसे बाजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम में रेंजर के साथ आनंद बोरा, खिलाड़ी राम, विनोद जोशी, गोविंद, बसंत, हीरा पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



दस लाख कीमत की खैर की लकड़ी पकड़ी
एक वनकर्मी घायल, टीम को चकमा देकर भागा आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed