{"_id":"5c0abc04bdec2241a004b2d5","slug":"15442074055-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जाने पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन कब्जाने पर धोखाधड़ी का मुकदमा
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में मालिक द्वारा ठेके पर दी गई जमीन पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में वार्ड संख्या छह निवासी शिशुपाल सिंह पुत्र राम लडै़ते ने बताया कि उसकी बिचई में कृषि भूमि है। इसे उसने हरैया निवासी नंदलाल, रमेश और गोपाल को 10 क्विंटल धान और एक लाख रुपये छमाही पर ठेके में दिया था। आरोप है कि अक्तूबर 2017 से ठेकेदार ने बटाई की रकम और धान देना बंद कर दिया। पीड़ित ने भूमि पर अवैध कब्जा करने की नियत से मारपीट, गाली गलौज करने और जमीन को दान में देने की बात कहने का आरोेप लगाया है। कहा कि जमीन दान में नहीं दी गई है, वह स्वयं जमीन के मालिक हैं। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी करने समेत आईपीसी की धारा 420, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।