{"_id":"5c04379abdec2241c31d1f22","slug":"154378029314-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौलापार के जंगल में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौलापार के जंगल में हत्या
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत, हत्या
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। गौला नदी पार वन क्षेत्र में रविवार को अधेड़ का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 50 वर्षीय अधेड़ का सिर और मुंह पत्थरों से कुचला गया था। पुलिस ने मौके से शराब की बोतल और एक बैग बरामद किया। बैग पर बरेली की मिठाई की दुकान का पता लिखा है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
गौला नदी में खनन निकासी गेट के पार वन आरक्षित क्षेत्र में लकड़ी बीनने गईं महिलाओं ने रविवार को घनी झाड़ियों के बीच लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना खनन व्यवसायी और मजदूरों को दी। पुलिस ने शव को शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी नित्यानंद पंत के अनुसार पत्थरों से मुंह और सिर पर कई वार किए गए हैं, जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास ही खाने की सामग्री और शराब की बोतल और गिलास मिले हैं। मौके से एक कपड़े की थैली और बरेली के एक समाचार पत्र की प्रति भी मिली है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगाले जा रहे है और घटनास्थल को जाने वाले रास्तों पर रहने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि अधेड़ को बाहर से यहां लाकर मारा गया होगा, क्योंकि आसपास के लोग शव की शिनाख्त नहीं कर पा रहे हैं।
पत्थरों से कुचलकर अधेड़ को मार डाला
गौलापार के जंगल में पड़ा मिला शव, बरेली की एक दुकान का पता लिखा थैला पड़ा मिला
पुलिस को अब आई सत्यापन की याद
लालकुआं। गौला के जंगल से शव मिलने को लेकर प्रथम दृष्टया पुलिस की शक की सुई कच्ची शराब के तस्करों और गौला नदी में चलने वाले सैकड़ों वाहनों के चालक और हेल्परों पर है। वाहन चालकों, हेल्परों और यहां खनन करने वालों का पुलिस ने सत्यापन शुरू कर दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश भेज दी गई है। ब्यूरो