{"_id":"5c0428b2bdec224171675102","slug":"154377647813-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चोरों ने दो लाख के जेवर पर किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े चोरों ने दो लाख के जेवर पर किया हाथ साफ
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता में बंद घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर के अंदर लगे चैनल का ताला तोड़ पांच तोले सोने के जेवर, चांदी के सिक्के सहित दो लाख का माल साफ कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है ।
रविवार दोपहर वार्ड तीन निवासी भजन कौर पत्नी स्व. अजीत सिंह दोपहर तीन बजे घर मे ताला लगा गुरुद्वारा दूधवाला कुआं पर श्री सुखमणि साहिब के पाठ में शामिल होने गई थी। उनकी पुत्री सिमरन कौर उनसे पूर्व गुरुद्वारा साहिब चली गई थीं। शाम साढ़े चार बजे लौटी तो घर का मुख्य गेट पर ताला लगा था। परंतु, अंदर घुसते ही दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित तत्काल थाने पहुंची और मौके पर मौजूद कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसआई सुरेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर घर के अंदर बक्से मे रखे डेढ़ तोले सोने के कंगन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन और सोने का खंडा साहिब का लॉकेट, दो जोड़ी पाजेब, चांदी के सिक्के, रुपये भी ले गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने छत के रास्ते घुसकर चोरी की है। एसआई सुरेंद्र सिंह ने कहा की मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।