फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत

Sat, 24 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत

विज्ञापन
बाजपुर में नई सड़क बरहैनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय सीएचसी से परिजन किशोर को गंभीर हालत में हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार गांव बरहैनी निवासी विनोद के घर पर शादी समारोह में चमोली के सोलदूगड़ी निवासी सुरेंद्र नेगी का परिवार आया था। बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे सुरेंद्र नेगी का 10 वर्षीय पुत्र राहुल नेगी नई सड़क पर घूमने के लिए आया था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल राहुल को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में विनोद की ओर पुलिस चौकी बरहैनी में तहरीर दी गई है। घटनास्थल से एक वाहन का एक टूटा हुआ हिस्सा भी मिला है। इधर, पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed