{"_id":"5bf47645bdec2269424c1b45","slug":"15427477652-chorgalia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार युवक द्वारा लिफ्ट के बहाने महिला से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार युवक द्वारा लिफ्ट के बहाने महिला से लूटपाट
Updated Wed, 21 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरगलिया (नैनीताल)। एक महिला को स्कूटी सवार युवक से लिफ्ट मांगना महंगा पड़ गया। सुनसान जंगल में युवक ने महिला का पर्स और मोबाइल लूट लिया और भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तल्ला चोरगलिया निवासी भारती देवी ने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर को की सुबह 10:30 बजे हल्द्वानी डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रही थी। सावरिया पेट्रोल पंप से 300 मीटर आगे बस का इंतजार करते समय स्कूटी सवार युवक ने उसे लिफ्ट दी। आरोप है कि चोरगलिया से 10 किमी आगे जंगल में स्कूटी रोककर युवक ने लूटपाट कर दी। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने बताया कि 17 नवंबर के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। स्कूटी का नंबर मिल गया है। युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।