{"_id":"5bbbb94e867a55281c6217fb","slug":"15390293023-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन से तालमेल बिठा कर काम करे पुलिस: आईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला प्रशासन से तालमेल बिठा कर काम करे पुलिस: आईजी
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
women crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। आईजी पूरन सिंह रावत ने सोमवार को मंडल भर के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। आईजी ने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई संतोषजनक है, लेकिन इसे और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन को तालमेल बैठाकर अपराधियों को जिला बदर करना होगा। गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर की कार्रवाई करनी होगी।
आईजी ने नवरात्र, दशहरा और वाल्मीकि जयंती को देखते हुए सभी जिला प्रभारियों को सतर्क दृष्टि रखने और अतिरिक्त पुलिस तैनात करने को कहा।
एसओ बनभूलपुरा को मिला पुलिस मैन ऑफ दी मंथ अवार्ड
नैनीताल। आईजी ने सोमवार को एसओ बनभूलपुरा दिनेश नाथ महंत को कुमाऊं पुलिस मैन ऑफ दी मंथ का अवार्ड दिया। यह इनाम उन्हें शस्त्र अधिनियम में चार मुकदमे दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने, जुआ अधिनियम में तीन आरोपियों को मय सट्टा पर्ची जेल भेजने, चोरी की चार घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजने, चोरी का सामान बरामद करने, दो लड़कियों और दो लड़कों को बरामद कर उनके परिवार वालों के हवाले करने, अवैध गैस रीफिलिंग में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई आदि कार्य करने के लिए दिया गया। आईजी ने उन्हें एक हजार रुपये नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अज्ञात शवों का डंपिंग जोन न बने कुमाऊं
समीक्षा बैठक में आईजी ने कहा कि कुमाऊं में अज्ञात शव फेंके जाने और यहां लाकर लोगों की हत्या किए जाने पर रोक लगाई जाए। एसएसपी नैनीताल जन्मेजय खंडूरी से उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने गड़प्पू बैरियर, नैनीताल तिराहा थाना कालाढूंगी, सुभाषनगर बैरियर थाना लालकुआं, टांडा बैरियर थाना हल्द्वानी, चौकी काठगोदाम बैरियर थाना काठगोदाम और ज्योलीकोट बैरियर थाना तल्लीताल में वाहन चेकिंग करने को कहा। बैठक में एसएसपी ऊधमसिंह नगर सदानंद दांते, एसएसपी अल्मोड़ा पी. रेणुका देवी, एसपी चंपावत धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी पिथौरागढ़ रामचंद्र राजगुरू, सीओ बागेश्वर महेश जोशी आदि मौजूद रहे।