फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा

ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा

Fri, 05 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा
रामनगर (नैनीताल)। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव ससुराल पक्ष को सौंपा। ससुराल पक्ष के ही आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

हल्दुआ क्षेत्र के ग्राम वीरपुर लच्छी निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी शारदा की तीन अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। शारदा के पिता थाना गदरपुर जिला यूएस नगर के ग्राम पलकाचौड़ निवासी गुलाब सिंह ने तभी पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि शारदा शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बेटी है। सुसराल वाले दहेज के लिए उसे पीटते थे। पिछले साल महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर में काउंसलिंग भी कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं सुधरा। पिता ने ससुराल वालों पर बेटी की दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस आधार पर पुलिस ने पति अर्जुन सिंह, सास पार्वती देवी, जेठ रमेश सिंह, जेठानी लक्ष्मी, ननद मंगला, जानकी, विमला, ननदोई के खिलाफ धारा 304बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को महिला का पोस्टमार्टम हुआ और मौके पर ससुरालियों, मायके पक्ष के लोग थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित सहमति लेकर शव ससुरालियों को सौंप दिया। उन्हीं ने शव का अंतिम संस्कार किया। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोप के सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed