{"_id":"5b9ffa1a867a557fe4469526","slug":"153721088817-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने आईजी को पत्र भेजकर दो लोगों पर लगाया दुराचार की कोशिश का आरोप, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने आईजी को पत्र भेजकर दो लोगों पर लगाया दुराचार की कोशिश का आरोप, जांच शुरू
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा में क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने आईजी को शिकायती पत्र भेजकर गांव के ही दो लोगों पर करीब डेढ़ माह पहले घर में घुसकर कथित दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। आईजी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत में कहा है कि पूर्व में उसकी मां ने कुछ लोगों के खिलाफ धारा 354 क, 452, 323,504,506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोप लगाया कि दो आरोपी पांच अगस्त दोपहर बाद उनके घर में घुसे और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने जांच एसआई कृष्ण कुमार को सौंपी हैं।