फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मारपीट मामले मे मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

मारपीट मामले मे मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 16 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
मारपीट मामले मे मुख्य आरोपी सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
नानकमत्ता में सरेशाम युवक के साथ मारपीट व तमंचा लहराने का वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर नामजद मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस न तमंचा भी बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपी नाबालिग हैं।

बृहस्पतिवार को ग्राम बेलखेड़ा चीतल बाग निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ बाबू को गांव निवासी संदीप सिंह ने अपने अन्य पांच साथियों के साथ पीटा था। पीड़ित युवक की पत्नी मनजीत कौर की तहरीर पर मारपीट में शामिल 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 ,148 ,323, 504, में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी संदीप सिंह निवासी चीतल बाग, गुरविंदर सिंह उर्फ बिट्टू निवासी पिसवाड़ा, थाना स्वार जिला रामपुर तथा गुरबाज सिंह निवासी बाजावाला, थाना केलाखेड़ा तथा मामले में वांछित केला खेड़ा निवासी तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। वही पुलिस ने तलाशी में एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा तथा एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष दौलत राम वर्मा, एसआई गणेश भट्ट, अशोक कांडपाल, कांस्टेबल ललित नेगी, प्रेम कुमार, मनोज बोरा तथा राजेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed