{"_id":"5b95811c867a55013270e8c7","slug":"15365245577-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराधों को लेकर कोतवाली का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बढ़ते अपराधों को लेकर कोतवाली का घेराव
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में नशाखोरी का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने रविवार को लखनपुर में सभा, नुक्कड़ नाटक के बाद जुलूस निकाला। कोतवाली का घेराव कर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। इसमें क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध, नशाखोरी, अपराधियों की धरपकड़ की मांग की गई।
देवभूमि विकास मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शहीद पार्क लखनपुर में एकत्र हुए। वहां मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता, उपपा के प्रभात ध्यानी के संचालन में सभा हुई। इसमें पीसी जोशी, मुनीश कुमार, नवीन नैनवाल, शीला शर्मा, ललिता रावत, एडवोकेट पूरन चंद्र पांडे, ललित उप्रेती आदि वक्ताओं ने पुलिस, प्रशासन को अपराध रोकने में विफल बताया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपराध बढ़ने के कारण बताए गए। जोरदार नारेबाजी के बीच लखनपुर से कोतवाली तक जुलूस निकाला गया। कोतवाली का घेराव कर कोतवाल के माध्यम से डीजीपी को ज्ञापन भेजा गया। इसमें अपराध रोकने, अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर कार्रवाई, शराब, खनन, सट्टे के अपराधों को गैरजमानती बनाने, खनन निकासी के राजकीयकरण की मांग की गई। इस दौरान उपपा, समाजवादी लोकमंच, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, महिला एकता मंच, ईको सेंसेटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति, दमन विरोधी समिति वीरपुर लच्छी, राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन, प्रगतिशील महिला एकता मंच, देवभूमि व्यापार मंडल, यूकेडी, ठेका मजदूर कल्याण समिति, टैक्स बार एसोसिएशन आदि संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे।
लखनपुर में सभा, नुक्कड़ नाटक के बाद जुलूस निकाला
डीजीपी को ज्ञापन भेजा, अपराधियों का संरक्षण रोकने की मांग