फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

Fri, 31 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
hamla - फोटो : demo
रामनगर (नैनीताल)। दो साल पहले हुए झगड़े के मामले में न्यायालय से लौट रहे वर-वधू पक्ष दोबारा भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला भवानीगंज निवासी अजय की पुत्री पूजा का विवाह 29 जनवरी 2016 को जसपुर ऊधमसिंह नगर निवासी करन के पुत्र जितेंद्र से हुआ था। विवाह के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट का मुकदमा स्थानीय न्यायालय में चल रहा था। बृहस्पतिवार को न्यायालय में सुनवाई थी। दोपहर बाद दोनों पक्ष कोर्ट से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच घासमंडी बाजार में दोनों पक्षों में झड़प हो गई। बीच सड़क में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग जख्मी हो गए। इसमें एक पक्ष की जितेंद्र की पत्नी पूजा, सरस्वती, अजय और दूसरे पक्ष के जितेंद्र, रानी, करन सिंह, धर्मेंद्र, कमला देवी शामिल हैं। इन सभी ने संयुक्त चिकित्सालय में उपचार कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घासमंडी जाकर लोगों के बयान लिए लेकिन तब तक वहां से भीड़ छंट चुकी थी। बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed