फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कांवड़ियों के घर में घुसने से दहशत में आया परिवार

कांवड़ियों के घर में घुसने से दहशत में आया परिवार

Sun, 05 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों के घर में घुसने से दहशत में आया परिवार
नैनीताल। सूखाताल में एक अधिवक्ता के घर में कांवड़ियों के घुसने से परिवार वाले दहशत में आ गए और मल्लीताल पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों से पूछताछ की और उनके सामान की तलाशी ली। कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिलने पर 81 पुलिस एक्ट में चालान करके उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मल्लीताल कोतवाली के एसआई पूरन सिंह मर्तोलिया ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि सूखाताल में एक घर में कांवड़िए घुस गए हैं और अप्रिय घटना की आशंका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कांवड़िये नैनीताल घूमने के लिए आए थे और पानी की तलाश में एक अधिवक्ता के घर में घुस गए। ऐसे में पुलिस ने होटल में जाकर कांवड़ियों के सामान की तलाशी ली। सामान से कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है। ऐसे में हरियाणा के हिंसार के गांव भाटला जिला निवासी सुधीर कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप और अशोक का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed