फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूर्व मैनेजर ने खाताधारकों के खाते हड़पे पांच लाख रुपए

पूर्व मैनेजर ने खाताधारकों के खाते हड़पे पांच लाख रुपए

Sat, 04 Aug 2018 02:05 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मैनेजर ने खाताधारकों के खाते हड़पे पांच लाख रुपए
रामनगर (नैनीताल)। भारतीय स्टेट बैंक की पीरूमदारा शाखा में तैनात रहे पूर्व प्रबंधक ने अपनी ही शाखा के तीन खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये हड़प लिए। बैंक की आंतरिक जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर शाखा प्रबंधक ने तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी बैंक प्रबंधक वर्तमान में बैंक की कपकोट शाखा में तैनाती बाद ऐेसे ही एक अन्य प्रकरण में निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसबीआई की पीरूमदारा के शाखा प्रबंधक गोपाल सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि अमित सिंह बैंक की पीरूमदारा शाखा में 27 जून 2013 से 21 जुलाई 2016 तक बैंक प्रबंधक थे। कई जगहों पर तैनाती के बाद वर्तमान में उनकी तैनाती बैंक की कपकोट शाखा बागेश्वर में थी, जहां पर वह बैंक से जुड़े एक अन्य मामले में निलंबित हैं। आरोप है कि अमित ने पीरूमदारा शाखा में तैनाती के दौरान बैंक खाताधारक रणवीर सिंह के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खाते से 16 सितंबर और 19 जून 2015 में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिये। इसी प्रकार भुवन चंद्र पांडे ने अपने, अपनी पत्नी के बचत खाते में दस-दस हजार कुल 20 हजार रुपये जमा करने के लिए अमित सिंह को दिए थे, जो कि जमा नहीं किए गए। तीसरे खाताधारक सतवीर सिंह के केसीसी खाते से 29 जून 2016 को भी धोखाधड़ी कर 1.80 लाख रुपये निकाल लिए। खाताधारकों ने जब इन प्रकरणों की शिकायत की तो बैंक ने मोहित गर्ग को पूरे मामले की आंतरिक जांच सौंपी, जिसमें आरोप की पुष्टि हुई। इसके लिए अमित सिंह को जिम्मेदार बताया गया। शाखा प्रबंधक ने तहरीर के साथ बैंक की आंतरिक जांच रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपी है। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी बैंक प्रबंधक अमित सिंह के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वर्तमान बैंक मैनेजर ने तत्कालीन मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed