फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अस्पताल में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
नानकमत्ता। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में चोरी करने के मामले का खुलासा कर दिया। संदिग्ध हालत में घूम रहे चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को कस्बा इंचार्ज योगेश कुमार पुलिस टीम के साथ नगर में गश्त पर थे।
विज्ञापन


श्मशान घाट के पास उनको संदिग्ध अवस्था में बैठा युवक दिखाई दिया। जिसे पकड़कर थाने ले आए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वार्ड संख्या दो खटीमा निवासी सज्जाद बताया। पुलिस ने पीएचसी के सीसीटीवी में कैद फुटेज से तस्दीक की।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ में युवक ने गत बृहस्पतिवार की रात अस्पताल के कमरे में घुस आटोक्लेव मशीन का ढक्कन चोरी करने के साथ ही पानी की टोंटी चोरी करना व अन्य सामान को क्षतिग्रस्त करना कबूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे झाड़ियों से आटोक्लेव का ढक्कन तथा पानी की दो टोटियां, नट-बोल्ट बरामद किए। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 380 व 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed