{"_id":"5b563bdb4f1c1b51748b6b03","slug":"15323780716-lalkuan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमलीघाट के जंगल में बंदीरक्षक को गोली मार बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमलीघाट के जंगल में बंदीरक्षक को गोली मार बाइक लूटी
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। सितारगंज स्थित खुली जेल में तैनात पूर्व सैनिक, बंदीरक्षक को तीन बदमाशों ने इमलीघाट के जंगल में अकेला पाकर गोली मारकर घायल कर दिया। वह घायल की बाइक लूटकर भाग गए। शक्तिफार्म, एसटीएच हल्द्वानी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को कृष्णा अस्पताल भेज दिया गया।
बिंदुखत्ता 17 एकड़ निवासी खीम सिंह बिष्ट पूर्व सैनिक हैं। आजकल वह खुली जेल सितारगंज में बंदीरक्षक के पद पर तैनात हैं। इसके लिए वह सोमवार शाम बाइक पर सवार होकर घर से ड्यूटी करने सितारगंज जा रहे थे। जब खीम सिंह डौली रेंज के जंगल से होकर इमलीघाट क्षेत्र में पहुंचे तो वहां घात लगाए बैठे तीन युवकों ने खीम सिंह को रोक लिया। वह अकारण झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने खीम सिंह पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर गया। इसी बीच तीनों युवक उनकी बाइक लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल खीम सिंह को शक्तिफार्म अस्पताल पहुंचा कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश में डौली रेंज के वन कर्मियों के साथ जंगल में कांबिग शुरू कर दी है। सीओ लालकुआं राजीव मोहन ने चिकित्सालय जाकर घायल का हाल जाना।
इमलीघाट के जंगल में अज्ञात बदमाशों ने की वारदात
शक्तिफार्म, एसटीएच हल्द्वानी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
गोलीकांड के बाद जेल से लेकर किच्छा तक छानबीन जारी
हल्द्वानी। जेल के संतरी पर इमली घाट में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने स्थानीय संदिग्ध लुटेरों को पकड़ने की कार्रवाई रात में शुरू कर दी है। इस मामले में नैनीताल पुलिस ने ऊधमसिंह नगर पुलिस का सहयोग मांगा है। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में जेल से लेकर किच्छा तक के बदमाशों की भूमिका की जांच चल रही है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल एसटीएच गए थे। यहां डॉक्टरों से उन्होंने पूर्व सैनिक खीम सिंह की हालत की जानकारी ली। पूर्व सैनिक के हाथ में गोली लगी है। ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी। पूर्व सैनिक की हालत ठीक है। इस बारे में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि जिस रास्ते पर संतरी से बाइक लूटी गई है। इस रास्ते का इस्तेमाल स्थानीय लोग किच्छा आने, जाने के लिए करते हैं। इस मामले में जेल से लेकर किच्छा तक पुलिस छानबीन कर रही है। अभी पुलिस को हमलावरों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इधर सितारगंज के जेल अधीक्षक टीडी जोशी का कहना है कि जेल में खीम सिंह की तैनाती हाल में ही हुई है। उसकी ड्यूटी जेल के बाहर संतरी के तौर पर लगती है। इस कारण जेल से रंजिश के बारे में कोई तथ्य सामने नहीं आया है।