फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वनकर्मियों से मारपीट कर छोटा हाथी वाहन छुड़ा ले गए

वनकर्मियों से मारपीट कर छोटा हाथी वाहन छुड़ा ले गए

Fri, 20 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
वनकर्मियों से मारपीट कर छोटा हाथी वाहन छुड़ा ले गए
रामनगर (नैनीताल)। अवैध खनन कारोबारियों ने वनकर्मियों से मारपीट कर जब्त किया गया छोटा हाथी वाहन छुड़ा लिया। वनरक्षक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर रेंज के वन बीट अधिकारी तारा चंद्र चौबे ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बृहस्पतिवार को वह वन दरोगा मुुंशीराम के साथ अपर कोसी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच वन कर्मियों को वहां उपखनिज से भरा छोटा हाथी वाहन यूके 04बी/1021 आता दिखाई दिया। इसे रोकने के बाद चालक से उपखनिज से संबंधित प्रपत्र दिखाने को कहा लेकिन उसके पास कुछ नहीं था। इसलिए वन कर्मी उक्त वाहन को सीज करने के लिए रेंज कार्यालय ला रहे थे कि तभी ग्राम पूछड़ी निवासी कमल सिंह, मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी अशोक त्यागी, दीपक त्यागी ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने वनकर्मियों के साथ गालीगलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। वह जब्त किए जा रहे वाहन को जबरन छुड़ाकर भाग गए। पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 186, 504, 506 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed