{"_id":"5b4a55e84f1c1b4c748b4c68","slug":"153159830917-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौड़ाई के खिलाफ पुलिस ने एक शिकायत और की दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बौड़ाई के खिलाफ पुलिस ने एक शिकायत और की दर्ज
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। न्यायालय से गैरजमानती वारंट के आधार पर बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस द्वारा दबोचे गए चेक बाउंस के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
दिल्ली निवासी नवीन चंद्र उपाध्याय ने शिकायत दर्ज कर बताया कि गिरीशचंद्र बौड़ाई निवासी सिनौड़ा भिकियासैंण ने कानिया क्षेत्र में 2400 वर्ग मीटर के एक प्लाट को अपने नाम दर्ज बताते हुए उसका सौदा 24 लाख में किया था। इस पर नवीन के साढ़ू प्रकाश जोशी निवासी लखनपुर ने गिरीश को बयाने के तौर पर चार लाख की रकम देकर अपने व पत्नी के नाम से पांच-पांच लाख के दो चेक दिए थे। बाद में प्रकाश ने छह लाख नगद व चार लाख का चेक देकर प्लाट का पूरा पैसा गिरीश को दे दिया था। लेकिन इसके बाद भी गिरीश प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करा रहा था। पूछताछ करने पर पता चला कि जिस प्लाट को गिरीश ने अपना बताकर उन्हें सौदा किया था, वह प्लाट उसका नहीं था। हकीकत का पता चलने पर जब उन्होंने गिरीश पर अपने पैसे वापस मांगने का दबाव बनाते हुए उससे रकम वापसी की मांग की तो उसने अपने स्टेट बैंक खाते के पांच-पांच लाख के पांच चेक दिए जो कि बांउस हो गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।