फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी भर्ती

सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी भर्ती

Wed, 11 Jul 2018 01:45 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी भर्ती
रामनगर (नैनीताल)। सड़क दुर्घटना में मोज्जिन (इमाम के सहायक) की मृत्यु हो गई जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। कॉर्बेट कॉलोनी गूलरघट्टी निवासी हाफिज महबूब आलम (42) जामा मस्जिद के मोज्जिन थे। उमरा यात्रा पर जाने के लिए उन्हें पासपोर्ट बनाना था। इसके लिए नैनीताल से लौटते समय सोमवार को उनकी बाइक बैलपड़ाव में एक पेड़ से टकरा गई थी। इससे बाइक पर सवार दंपति घायल हो गया। यहां सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया था। मजबूब की पत्नी सबीना बेगम काशीपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती हैं जबकि मुरादाबाद ले जाते समय महबूब ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके पैतृक गांव नखूनका ठाकुरद्वारा मुरादाबाद यूपी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महबूब मिलनसार स्वभाव के थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया। शहर पेश इमाम मौलाना हसन रजा मिस्बाही, तसव्वुर हुसैन, डॉ. जफर सैफ़ी आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed