फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धोखाधड़ी में निवर्तमान सभासद नामजद

धोखाधड़ी में निवर्तमान सभासद नामजद

Tue, 10 Jul 2018 01:53 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी में निवर्तमान सभासद नामजद
Fraud
रामनगर (नैनीताल)। मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी एक युवक ने निवर्तमान सभासद नाजरा बेगम और उसके दो-तीन अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि उन्होंने मदद के लिए 2.10 लाख रुपये दिलाकर 1.90 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

नईबस्ती गूलरघट्टी निवासी गोपी सिंह ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह मजदूरी करता है। निवर्तमान सभासद और उसके साथियों ने उसकी मां प्रेमवती को विधवा पेंशन एवं भरण-पोषण के लिए सरकारी सहायता दिलवाने के नाम पर कागजी कार्रवाई पूरी कराई। इसके माध्यम से 19 मार्च 2018 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खुले उनकी मां प्रेमवती के खाता नंबर 3999728816 में आरटीजीएस के माध्यम से 2.10 लाख रुपये डलवाए। इसके बाद उन्होंने साइन करवाकर ब्लैंक चेक भी ले लिए। इसके बाद 26 मार्च को 1.85 लाख, 29 मार्च को पांच हजार धोखे से निकलवा लिए। इसके बाद वह लोग बकाया रुपये मांगने उनके घर गए तो जेल में बंद करवाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी की मांग की है। पुलिस घटना के सबूत जुटा रही है। वहीं नाजरा बेगम ने आरोप को निराधार बताया। कहा कि इंदिरानगर हल्द्वानी निवासी किसी पेंटर ने कई लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये की मदद दिलाने की कार्यवाही की थी। उसी ने कुछ गड़बड़ी की है। विवाद होने पर दोनों पक्ष उनके पास आए थे। इस विवाद से उनकी जनसेवा को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह हमेशा अपने वार्डवासियों के पक्ष में खड़ी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed