फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बचपन की दोस्ती के खातिर हत्या में दिया साथ

बचपन की दोस्ती के खातिर हत्या में दिया साथ

Sat, 23 Jun 2018 01:45 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
बचपन की दोस्ती के खातिर हत्या में दिया साथ
रामनगर में पकड़ा गया तीसरा आरोपी सुशील। - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। पंद्रह दिन पहले रामनगर में चर्चित अतुल हत्याकांड के तीसरे आरोपी सुशील को भी पुलिस ने शुक्रवार को काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर मृतक अतुल का भी फोन बरामद कर लिया है। इस हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने इस मामले का खुलासा किया। घटनाक्रम के अनुसार विगत 13 जून को रामनगर-काशीपुर नेशनल हाईवे के पास नया गांव के बगीचे के बाहर एक युवक का शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त अतुल शर्मा निवासी शांतिकुंज के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक अतुल की पत्नी राखी शर्मा और उसके प्रेमी बिजनौर निवासी अंकित चौधरी को हत्या में प्रयुक्त तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इस हत्याकांड में फरार अंकित का दोस्त सुशील उर्फ छोटे निवासी स्वैहडी बिजनौर को बृहस्पतिवार को पुलिस ने काशीपुर में रामनगर बस स्टैंड से पकड़ लिया। सुशील ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह और अंकित बचपन के दोस्त हैं। अंकित का राखी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंकित ने उससे राखी के पति अतुल को रास्ते से हटाने की बात कही। 13 जून को बिना नंबर की बाइक लेकर दोनों रामनगर पहुंचे और सुशील को रोडवेज बस अड्डे के पास खड़ाकर अंकित हेलमेट पहनकर अतुल को बाइक से उसके घर लेने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल के आने के बाद तीनों ने एक शराब की बोतल ली और नया गांव के एक बगीचे में शराब पीने बैठ गए। शराब पीते समय अंकित ने मौका देखकर बैग में से 315 बोर का तमंचा निकालकर अतुल पर फायर कर दिया। दो फायर लगने से अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। अतुल की शिनाख्त न हो सके इसके लिए अंकित ने अतुल की जेब से मोबाइल और पर्स भी निकाल लिया था। इस दौरान अंकित ने अपने खूून से सने कपड़ों को अपने बैग में रखा और मृतक अतुल का फोन रामनगर-काशीपुर मार्ग पर एक धर्मस्थल के पास फेंक दिया था, जिसे आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, एसएसआई कश्मीर सिंह शामिल थे।





- अतुल हत्याकांड का तीसरा आरोपी काशीपुर से गिरफ्तार, जुर्म कबूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed