{"_id":"5b2d56aa4f1c1bed778b57ac","slug":"152969796313-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित महिला प्रधान ने दी परिवार समेत आत्महत्या की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित महिला प्रधान ने दी परिवार समेत आत्महत्या की चेतावनी
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मारपीट करने वालों पर तल्लीताल पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत दलित महिला प्रधान ने परिवार समेत आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। महिला का आरोप है कि डेढ़ महीने पहले उनके घर में घुस कर कुछ लोगों ने मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी दी थी।
नाईसेला गांव की रजनी आर्या पत्नी पनीराम आर्या ग्राम प्रधान हैं। शुक्रवार को वह तल्लीताल थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि चार मई को कुछ लोग रात में उनके घर में घुस आए और जान से मार डालने की धमकी देते हुए मारपीट की। उन्होंने तुरंत ही इस बात की शिकायत ज्योलीकोट चौकी पुलिस से की लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। ऐसे में उन्होंने तल्लीताल थाना पहुंच कर शिकायत की।
इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की लेकिन नतीजा सिफर है। ऐसे में आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने 14 जून को दोबारा से उनके साथ मारपीट की। आरोपी उन्हें तरह तरह की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगी।
विज्ञापन
दलित महिला प्रधान ने दी परिवार संग आत्महत्या की धमकी
मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से परेशान