{"_id":"5b22d31b4f1c1bf36e8b7fe4","slug":"152900892617-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बाद भी सूखाताल में हो रहा अवैध निर्माण किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोक के बाद भी सूखाताल में हो रहा अवैध निर्माण किया सील
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सूखाताल क्षेत्र में नियमों के विपरीत हो रहा भवन निर्माण एडीएम हरबीर सिंह ने डीडीए की टीम के साथ पहुंच कर सील कर दिया। प्रशासन की रोक के बाद भी गुपचुप तरीके से निर्माण जारी था।
बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे एडीएम हरबीर सिंह और जिला विकास प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी सीएम साह अन्य कर्मचारियों के साथ सूखाताल पहुंचे। टीम यहां योगेश मल्होत्रा नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन भवन में पहुंचे। अधिकारियों ने पाया कि अंदर गुपचुप तरीके से भवन का निर्माण चल रहा था। जबकि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार झील के 30 मीटर की परिधि में कोई निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता है। इसके बाद टीम ने काम करने वालों को बाहर निकालकर भवन को सील कर दिया। मेन गेट से लेकर अंदर तक के कमरों में सील लगा दी गई। एडीएम ने बताया कि साल 2014 में इस भवन का नक्शा पास हो चुका, लेकिन इसके बाद नियम बदल गए। वर्तमान समय में इस भवन का निर्माण नियमों के विरुद्ध है। सीएम साह ने बताया कि इस समय यह निर्माण योगेश मल्होत्रा नाम का एक व्यक्ति करा रहा था।
एडीएम की अध्यक्षता में जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने की कार्रवाई
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद उठाया गया कदम