फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आकृति और हल्द्वानी स्टोन क्रशर पर मिला अवैध उप खनिज

आकृति और हल्द्वानी स्टोन क्रशर पर मिला अवैध उप खनिज

Tue, 29 May 2018 01:59 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
आकृति और हल्द्वानी स्टोन क्रशर पर मिला अवैध उप खनिज
माफिया से होगी वसूली - फोटो : अमर उजाला
लालकुआं (नैनीताल)। स्टोन क्रशरों में अवैध ढंग से गड्ढा खुदान कर उप खनिज स्टॉक की शिकायत पर खान और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो क्रशरों पर छापामारी की। दोनों क्रशरों पर 4398 घनमीटर अवैध खनिज मिला। दोनों पर 41.19 लाख से ज्यादा रुपये का जुर्माना ठोंका गया है।
विज्ञापन


एसडीएम अब्ज प्रसाद वाजपेयी और उप निदेशक खनन राजपाल लेघा के नेतृत्व में खान, प्रशासन की संयुक्त टीम सोमवार को लालकुआं में हल्द्वानी स्टोन क्रशर पहुंची। यहां क्रशर परिसर में एक गड्ढा खोदकर उपखनिज निकाला गया था।
विज्ञापन


गड्ढे की नापजोख की तो 2498 घनमीटर अवैध उप खनिज निकाला गया था। इस पर खनन नियमावली का उल्लंघन पर 19,23,460 रुपये रायल्टी जुर्माना और 2 लाख का जुर्माना ठोंका गया। कुल 21,23,460 रुपये जुर्माना जमा करने के आदेश दिए गए। वहीं इस क्रशर पर पूर्व में अनुज्ञा राशि जमा करनी थी जो जमा नहीं की गई थी। इस पर क्रशर की निकासी पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी गई है। जांच पड़ताल में सामने आया कि गड्ढे से अवैध ढंग से निकाला उप खनिज आकृति नेचुरल स्टोन प्रोडक्ट्स बमेटा बंगर को बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर टीम ने आकृति पर भी छापामारी की। यहां नापजोख के बाद 1,916 घनमीटर अवैध उप खनिज पाया गया। इस पर 17,91,460 रुपये रायल्टी और 2 लाख का जुर्माना ठोंका। कुल 19,91,460 रुपये जमा करने के आदेश दिए गए।



= खान, प्रशासन की ने की छापामारी, करीब 41.19 लाख का जुर्माना ठोंका
= हल्द्वानी क्रशर की निकासी पर लगाई पाबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed