फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फेसबुक पर चला प्रेम प्रंसग कोतवाली पहुंचा, पुलिस की मौजुदगी में दोनों हुए जुदा

फेसबुक पर चला प्रेम प्रंसग कोतवाली पहुंचा, पुलिस की मौजुदगी में दोनों हुए जुदा

Mon, 21 May 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर चला प्रेम प्रंसग कोतवाली पहुंचा, पुलिस की मौजुदगी में दोनों हुए जुदा
facebook privacy
लालकुआं (नैनीताल)। फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली तो फौजी ने आव देखा न ताव शादी के एक दिन पहले ही घर से भाग गया। उसने मध्यप्रदेश से अपनी प्रेमिका को भी बुला लिया। प्रेमिका को लेकर वह बिंदुखत्ता में अपने चाचा के घर आ गया। युवती के परिजनों को इसका पता चला तो वे रविवार को कोतवाली पहुंच गए। वहां हंगामा हुआ। काफी देर तक चली बातचीत के बाद युवती परिजनों के साथ जाने को राजी हो गई।
विज्ञापन

रविवार को भोपाल निवासी एक महिला के साथ कोतवाली पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि उनकी बेटी को एक युवक भगाकर बिंदुखत्ता घोड़ानाला लाया है। पुलिस वहां पहुंची तो वहां युवक और युवती मिल गए। दोनों को कोतवाली लाया गया। दोनों ने कहा कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से आए हैं। युवती की मां के अनुसार 15 दिन पहले युवक बेटी को भगाकर लाया है। उसकी बेटी ग्रेजुएट है और होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी कर चुकी है। इस समय एक एयरलाइंस कंपनी में नौकरी कर रही है। युवक का कहना था कि वह देहरादून में रहता है और इस समय जम्मू में पोस्टिंग है। दो महीने की छुट्टी में घर आया तो परिवार वालों ने जबरन शादी तय कर दी। 12 मई को शादी से एक दिन पहले घर से भाग गया। उसका लंबे समय से युवती से फेसबुक के जरिए प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब वह उसे छोड़ नहीं सकता है। कोतवाल रवि कुमार सैनी का कहना हैं कि फौजी के होने वाले ससुरालियों ने उसके विरुद्ध 420 आईपीसी के तहत देहरादून में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। कोतवाली में लगभग छह घंटे तक दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त तकरार होती रही। अंत में निर्णय लिया गया कि जब तक फौजी के विरुद्ध किया गया मुकदमे का मामला नहीं निपटता है तब तक युवक-युवती अलग-अलग रहेंगे। फिलहाल युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


घर से भागा और युवती मध्यप्रदेश से
लालकुआं कोतवाली पहुंचा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed