फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के भाई ने बाराती को मारी गोली

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के भाई ने बाराती को मारी गोली

Thu, 19 Apr 2018 03:01 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के भाई ने बाराती को मारी गोली
फायरिंग - फोटो : SELF
नैनीताल। दोस्त के बड़े भाई की शादी में गए युवक को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के भाई ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को परिजन इलाज के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। गोली मारने की सूचना पर सीओ सिटी समेत कई पुलिस अधिकारियों से अस्पताल में घायल से बात की। घटना राजस्व क्षेत्र की होने का पता चलने के बाद पुलिस कर्मी वापस चले गए।
विज्ञापन

एटीआई निवासी उमेश बिष्ट पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट अपने दोस्त के बड़े भाई रोहित तिवारी की शादी में शामिल होने पंगुट क्षेत्र के गांव बग्गड़ गया था। वहां एक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का भाई अपने तीन साथियों के साथ बारात में फायर करते हुए चल रहा था। पूर्व अध्यक्ष का भाई किसी बात को लेकर उमेश को धमकी देकर डराने का प्रयास करने लगा। जब उमेश नहीं डरा तो रिवाल्वर निकाल कर उसके पैर में गोली मार दी। बारात में गोली चलने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने उमेश के परिजनों को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोग उमेश को घायल अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में उमेश ने बताया कि वह बीए का छात्र है और बृहस्पतिवार को उसकी परीक्षा है। गोली लगने से उसका भविष्य खतरे में पड़ गया है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि उन्होंने उमेश से बात की है। घटना मल्लीताल क्षेत्र की नहीं है। केस पटवारी चौकी में दर्ज किए जाने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed