फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वृद्धा से एक लाख रुपये झपटे

वृद्धा से एक लाख रुपये झपटे

Wed, 18 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा से एक लाख रुपये झपटे
बाजपुर। राज्य सीमा से सटे यूपी क्षेत्र के स्वार (रामपुर) में बैंक से पैसे निकालकर लौट रही वृद्धा से बाइक सवार बदमाश एक लाख तीन हजार की रकम झपटकर फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने राज्य सीमा क्षेत्र में कांबिग की।
विज्ञापन


मंगलवार को यूपी के गांव नानकार रानी निवासी फरीदन अपने बेटे फजले अहमद और बेटी गुलशाना के साथ बैंक आफ बड़ोदा में पैसे निकाल कर वापस लौट रही थी। बैंक से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो बदमाश वृद्धा से नोटों से भरा थैला झपटकर फरार हो गए। थैले में एक लाख तीन हजार रुपये की रकम बताई गई है।
विज्ञापन


सूचना पर रामपुर एसपी विपिन टाडा, कोतवाल सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, एएसपी डा. जगदीश चंद ने बताया कि लूटपाट और चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क है। सप्ताहभर बाजपुर शहर क्षेत्र में 22 सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी स्वार में वृद्ध महिला से लूटपाट की घटना को लेकर राज्य सीमा पर कई स्थानों पर कांबिग की गई है। स्वार पुलिस ने महिला से लूटपाट के सीसीटीवी फुटेज भी बाजपुर पुलिस को भेजे गए हैं। इसके आधार पर बदमाशों की खोजबीन करने में पुलिस जुटी है। घटना क्षेत्र के मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर सर्विलांस पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed