फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्क्वायड टीम ने डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस समेत चार दबोचे

स्क्वायड टीम ने डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस समेत चार दबोचे

Wed, 18 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
स्क्वायड टीम ने डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस समेत चार दबोचे
बाजपुर/केलाखेड़ा। गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने छापेमारी कर डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह गोवंश संरक्षण स्क्वायड कुमाऊं परिक्षेत्र प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने केलाखेड़ा के मोहल्ला रतना मडैया में छापेमारी की, जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आरोपी भागने की कोशिश में थे कि पुलिस ने घेराबंदी कर हबीब कुरैशी निवासी रतना मडैया, उसका पुत्र अनीस कुरैशी, फईम कुरैशी, फिरोज कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित मांस, इलेक्ट्रानिक तराजू, काटने के औजार, रस्सी आदि बरामद की। इस दौरान टीम ने जीवित तीन गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया।
विज्ञापन


टीम ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेश कुमार गुप्ता और कमल पंत को मौके पर बुलाकर बरामद प्रतिबंधित मांस का परीक्षण करया और नमूने लिए। टीम के एसआई अंबीराम आर्य ने बताया कि आरोपी प्रतिबंधित मांस को हाइवे स्थित कुछ ढाबों और यूपी में सटे स्वार (रामपुर) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सप्लाई करते थे, जिस पर पुलिस पिछले दिनों से नजर रखे हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंशीय संरक्षण अधिनियम की धारा 11 (घ) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश शर्मा, एसआई अंबीराम आर्य, मनमोहन मेहरा, चंद्रशेखर गणवंत, जीवन जोशी, दीपक कार्की, जगपाल सिंह, गणेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed