{"_id":"5ad4ed894f1c1b6d098b4d18","slug":"15239038849-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में तीन गंभीर
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर अपने पुत्र के साथ घर लौट रहे दंपति की बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भिजवाया। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया।
सोमवार दोपहर ग्राम खमरिया निवासी सुखदेव सिंह पुत्र लाल सिंह पत्नी सुरजीत कोर और पुत्र मंगू सिंह के साथ गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब से बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम सिद्धा गांव से होकर निकले एनएच पर खटीमा मार्ग की ओर से आ रहे कैंटर (यूके05सी-0614) ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक के साथ कैंटर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार कोठारी ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से नगर से चिकित्सालय भिजवाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।