{"_id":"5acfabbf4f1c1bd63d8b4cc8","slug":"15235593616-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने तीन और बीजीलेंस पकड़ चुकी है छह कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने तीन और बीजीलेंस पकड़ चुकी है छह कर्मचारी
Updated Fri, 13 Apr 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा में रिश्वतखोरी के मामले में अब तक नौ अधिकारी और कर्मचारी सीबीआई और सतर्कता टीम की पकड़ में आ चुके हैं। इसमें सबसे बड़े अधिकारियों में सीबीआई ने आय कर अधिकारी, विजिलेंस ने असिस्टेंट कमिश्नर, तहसीलदार और कस्टम इंस्पेक्टर को पकड़ा है। सीबीआई अब तक दो मामलों में यहां बड़ी कार्रवाई कर चुकी है।
रिश्वतखोरी के मामले में सबसे पहला मामला तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह का था, जिसे चौधरी सुदेश पाल सिंह ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते सतर्कता टीम के हाथों पकड़वाया था। इसके बाद तहसीलदार के पेशकार सतपाल, पटवारी सुरेश लोहनी राजस्व विभाग के पकड़े गए थे।
विजिलेंस की पकड़ में बिक्री कर के असिस्टेंट कमिश्नर एसएस रावत को सितारगंज के एक व्यापारी ने रुपये लेते पकड़ा था। लोनिवि के जेेेई सीएस रौतेला को एक सड़क का बिल पास कराने के लिए रिश्वत लेते विजिलेंस ने पकड़ा था।
विज्ञापन
विकास खंड के ग्राम विकास अधिकारी यशपाल गंगवार इंदिरा आवास के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते जमौर में पकड़ा गया था। सीबीआई ने आय कर के अधिकारी एके सिंह को एक लाख रुपये डॉ. कश्मीर सिंह महरोक से लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह दूसरा मामला है जब सीबीआई ने कस्टम इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा और सिपाही लल्लन खान को गिरफ्तार किया है।