फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विद्युत चोरी करते पकड़ा गया ठेकेदार विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा

विद्युत चोरी करते पकड़ा गया ठेकेदार विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 05 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
विद्युत चोरी करते पकड़ा गया ठेकेदार  विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा
हल्दूचौड़/लालकुआं (नैनीताल)। हल्दूचौड़ की रिहायशी कॉलोनी गोपीपुरम में कटिया डालकर मकान का निर्माण करवाना एक ठेकेदार को महंगा पड़ गया। प्रशिक्षु आईएएस/संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने भवन निर्माण कार्य में बिजली चोरी पकड़ी है। प्रशासन को सूचना मिली कि हल्दूचौड़ की रिहायशी कॉलोनी गोपीपुरम में एक मकान बन रहा है। इसके लिए बिजली पोल से जोड़े गए तार को जमीन पर बिछाया गया है, जो जानलेवा हो सकता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट विभागीय टीम लेकर मौके पर पहुंचे। विभागीय टीम ने पोल से ली गई लाइन को जब्त कर लिया। ऊर्जा निगम के एसडीओ मनोज पांडे ने बताया कि चोरी से बिजली का उपभोग किया जा रहा था इसलिए बजरी कंपनी लालकुआं निवासी आरोपी ठेकेदार वाहिद रजा के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed