{"_id":"5ac51cdd4f1c1ba9618b5779","slug":"15228674254-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी के सामान सहित तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी के सामान सहित तीन दबोचे
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा में एसएसबी ने तस्करी के सामान सहित तीन लोगों ने दबोचा है। 57वीं वाहिनी एसएसबी डी कंपनी नरायन नगर के सहायक कमांडेंट सोढा कालजी के निर्देशन में झप्पू झाला चौकी के जवान मंगलवार को बार्डर पिलर संख्या 797-2 के पास गश्त पर थे। उसी दौरान उन्हें सिर पर भारी गट्ठर लिए तीन लोग सीमा में घुसते दिखे। जवानों ने सीमा के कुछ अंदर आते ही उन्हें रोक लिया और उनके सामान को चेक किया तो गट्ठरों में तस्करी कर लाए जा रहे करीब 250 बैग, एक हजार माला और सौ पर्स सहित अन्य सामान था। पूछताछ में तीनों ने स्वयं को वार्ड संख्या एक थिरपू जिला कालीगोठ नेपाल निवासी कृष्ण प्रसाद उपाध्याय, धन प्रसाद और लक्ष्मी चंद नेवपानी बताया। एसएसबी ने बरामद सामान सहित तीनों आरोपियों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया। टीम में झप्पूझाला चौकी प्रभारी संजय सिंह, अमित कुमार राम, आदेश कुमार, सम्राट पांडे आदि थे।
विज्ञापन