{"_id":"5aaeb3144f1c1ba7758b636f","slug":"152139879711-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले तोड़कर लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताले तोड़कर लाखों का माल उड़ाया
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर और केलाखेड़ा के अलग-अलग दो स्थानों पर ताले तोड़कर नकदी, आभूषण और अन्य सामान लेकर चोर चंपत हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
नगर के मोहल्ला केशवनगर निवासी बब्बू शनिवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने अपनी ससुराल गांव मुंडिया कला गया था। देर रात करीब एक बजे कुछ सामान लेने के लिए बब्बू और उसके बच्चे आए तो मकान का ताला टूटा और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। रविवार सुबह बब्बू ने एक लाख की नकदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी होने की तहरीर कोतवाली में दी। इधर, केलाखेड़ा के मोहल्ला फिदानगर रोड के सामने अशोका प्रिंटर्स दुकान के ताले तोड़कर चोर 35 सौ की नकदी, दो एलईडी, कंप्यूटर, एक प्रिंटर सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। सूचना पर एसओ वीरेंद्र रमोला ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ कर रही है।