फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पहाड़ों पर पेट्रोलिंग के लिए बनी हिल पेट्रोलिंग टीम

पहाड़ों पर पेट्रोलिंग के लिए बनी हिल पेट्रोलिंग टीम

Sun, 18 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों पर पेट्रोलिंग के लिए बनी हिल पेट्रोलिंग टीम
नैनीताल। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र के आदेशों के अनुपालन में शनिवार को पुलिस लाइन में एएसपी हरीश चंद्र सती ने स्थानीय हिल पेट्रोलिंग यूनिट (एचपीयू) का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस की कार्यशाला भी हुई। कार्यशाला में एएसपी ने बताया कि सीपीयू की तर्ज पर एचपीयू जिले के छह थानों मल्लीताल, तल्लीताल, भवाली, भीमताल, मुक्तेश्वर, बेतालघाट में काम करेगी। हर थाने से तीन पुलिस कर्मी एचपीयू में शामिल होंगे। एचपीयू दिन और रात दोनों में शिफ्ट के अनुसार गश्त करेगी। ये यूनिट नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों का चालान भी करेगी। पूरा थाना क्षेत्र इनका एरिया होगा। अभी उनकी वर्दी सामान्य रहेगी बाद मेें अलग करने पर विचार किया जाएगा। भवाली के एसआई चंद्र सिंह को यूनिट के प्रशिक्षण का प्रभारी बनाया गया। बताया कि एचपीयू कर्मी सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा होने पर घायलों के रेस्क्यू के साथ ही उन्हें अस्पताल भी पहुंचाएंगे। स्कूल, कॉलेजों के खुलने, बंद होने के समय यातायात संचालन, छेड़खानी को रोकेंगे। अपने थाना क्षेत्र में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को भी चिह्नित कर ओवरलोडिंग भी रोकेंगे। पिकनिक स्पॉट, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नैनीताल जिले के छह थानों के लिए हिल पेट्रोलिंग यूनिट का शुभारंभ
प्राकृतिक आपदा, सड़क दुर्घटना के समय घायलों की मदद भी करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed