फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नकल करते पकड़ा छात्र, देने लगा आत्महत्या की धमकी

नकल करते पकड़ा छात्र, देने लगा आत्महत्या की धमकी

Thu, 15 Mar 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नकल करते पकड़ा छात्र, देने लगा आत्महत्या की धमकी
नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में नकल करते पकड़ा गया छात्र आत्महत्या की धमकी देने लगा। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना मल्लीताल पुलिस को भी दी गई। इससे पहले पुलिस पहुंचती शिक्षकों ने छात्र को समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को हाइस्कूल विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा में औचक निरीक्षण के दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मान सिंह राणा ने छात्र की उत्तर पुस्तिका पर नकल का नोट लगा दिया। नोट लगते ही छात्र बिफर गया और विवाद करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र ने आत्महत्या कर लेने की धमकी दे डाली। हालांकि प्राचार्य पूूरन सिंह बिष्ट का कहना है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। एडी कुमाऊं डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने को लेकर विभाग की ओर से मंडल में गठित सचल दल रोजाना औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed