फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पेड़ के नीचे दबकर बरेली के मजदूर की मौत

पेड़ के नीचे दबकर बरेली के मजदूर की मौत

Wed, 14 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
पेड़ के नीचे दबकर बरेली के मजदूर की मौत
हल्द्वानी/लालकुआं (नैनीताल)। वन विकास निगम के लिए पेड़ काट रहा मजदूर कटे हुए पेड़ की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग की हल्द्वानी रेंज के अंतर्गत टांडा ब्लाक में वन विकास निगम सागौन और मिश्रित पेड़ों के कटान का काम करवा रहा है। मंगलवार को टांडा बीट के अंतर्गत गंगापुर पडिया में कई मजदूर पेड़ काटने का काम कर रहे थे। इस बीच एक पेड़ काटने पर दूसरी दिशा में जा गिरा और काम करे रहे मजदूर राजकुमार (28) पुत्र टीकाराम निवासी शाही बरेली पर जा गिरा। काम कर रहे मजदूरों ने बमुश्किल राजकु मार के ऊपर से पेड़ हटाया और हल्द्वानी के अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल दूसरे मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


नौ घंटे बाद भी क्षेत्रीय प्रबंधक को नहीं थी जानकारी
हल्द्वानी। मेडिकल चौकी पुलिस के मुताबिक दोपहर में 12 से 12.30 बजे के बीच राजकुमार को यहां लाया गया था। दोपहर एक बजे पोस्टमार्टम हुआ। देर रात करीब 9.19 बजे क्षेत्रीय प्रबंधक जीसी पंत से इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया। यानी नौ घंटे बाद तक उन्हें जानकारी नहीं थी। डीएलएम अरविंद श्रीवास्तव का फोन बंद था।
विज्ञापन



मुझे हादसे की कोई जानकारी नहीं है, अगर मजदूर का बीमा हुआ होगा तो मुआवजा लगेगा। यह देखना पड़ेगा कि मजदूर कैसे काम कर रहा था।
- जीसी पंत, क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed