फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब्दुल मोहिद कांड में पोलीग्राफ रिपोर्ट का खुलासा

अब्दुल मोहिद कांड में पोलीग्राफ रिपोर्ट का खुलासा

Tue, 13 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल मोहिद कांड में पोलीग्राफ रिपोर्ट का खुलासा

विज्ञापन
सितारगंज में युवा किसान अब्दुल मोहिद लापता प्रकरण में प्रेमिका समेत चार लोगों की पॉलिग्राफ जांच सोमवार को कोतवाली पहुंच गई। कोतवाल ने जांच में लापता मोहिद के साथ सोए भाई को संदिग्ध बताया है।

चार अगस्त 2017 को बरुआबाग गांव निवासी किसान अब्दुल मोहिद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके बाद से ही कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीमें मोहिद की तलाश में जुटी हैं। 12 और 13 फरवरी को सिडकुल चौकी इंचार्ज विनोद जोशी की मौजूदगी में दिल्ली की सीबीआई लैब में विशेषज्ञों ने लापता मोहिद की रामनगर निवासी प्रेमिका, बड़े भाई व दो भांजों की पॉलिग्राफ जांच करवाई। सोमवार को कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि सीबीआई लैब से पॉलिग्राफ जांच आ गई है। जांच में मोहिद के साथ कमरे में सोया बड़ा भाई संदिग्ध बताया गया है। जिससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed