फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्टोन क्रेशरों की शिफ्टिंग व स्टॉको के विरोध में लामबंद हुए जनसंगठन ।

स्टोन क्रेशरों की शिफ्टिंग व स्टॉको के विरोध में लामबंद हुए जनसंगठन ।

Sun, 11 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
स्टोन क्रेशरों की शिफ्टिंग व स्टॉको के विरोध में लामबंद हुए जनसंगठन ।
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। कई स्टोन क्रशरों ने उपखनिज का स्टॉक रखने के लिए आबादी के बीच जमीनें किराये पर ली हैं। इस कारण पूरे दिन स्टोन क्रशरों के भारी वाहन अनियंत्रित गति से बबूर गुमटी से देवरामपुर और हल्दूचौड़ गेट से हल्दूचौड़ चौराहे तक दौड़ रहे हैं। यहां पर आठ से अधिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कई कोचिंग सेंटर संचालित हैं। इस कारण हर समय जाम तो लगता ही है, दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। साथ ही वाहनों से उड़ने वाली धूल के कारण भी लोग परेशान हैं। इससे स्थानीय काश्तकारों की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष पीयूष जोशी और जिला सचिव रोहित जोशी के नेतृत्व में समाजसेवियों और ग्राम वासियों ने इस रूट से उपखनिज शिफ्टिंग को प्रतिबंधित करने की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में हल्दूचौड़ चौकी में एसएसआई टीआर बजेठा के माध्यम से डीएम, एसएसपी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन सौंपने वालों में जीवन पांडे, त्रिलोचन पाठक, पंकज अटवाल, कमल सिंह, धीरज जोशी, भुवन भट्ट, मनोज भट्ट, सोनू जोशी, आशीष जोशी, प्रमोद जोशी, दीपक दुम्का आदि थे।
विज्ञापन


उपखनिज को रखने के लिए जमीनें किराए पर ली हैं
ब्राह्मण महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, शिफ्टिंग प्रतिबंधित करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed