फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पीड़ित किशोरी के पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने कराये कलम बंद बयान

पीड़ित किशोरी के पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने कराये कलम बंद बयान

Wed, 07 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित किशोरी के पुलिस  ने मजिस्ट्रेट के सामने कराये कलम बंद बयान
गरुड़ (बागेश्वर)। किशोरी से छेड़छाड़ के नामजद आरोपी वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव सरना के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से जन आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित किशोरी के 164 कलमबंद बयान कराए।
विज्ञापन


मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव सरना के खिलाफ भकुनखोला के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए बैजनाथ थाने में एक मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना कर रही थाना बैजनाथ की सब इंस्पेक्टर निधि शर्मा ने बताया कि बुधवार को पीड़ित किशोरी के मजिस्ट्रेट के सामने 164 कलम बंद बयान हुए है।
विज्ञापन


मामले की जांच जारी है। वहीं मामले में नामजद आरोपी डॉ. के खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने से जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, कै. कुंदन सिंह कबडोला, बलवंत भंडारी, जिला पंचायत सदस्या गोदावरी, बसंत नेगी ने सरकार से आरोपी डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी डॉक्टर को जिले से बाहर भेजने और मामले की जांच के संबंध में मैैंने डीजी हेल्थ से कह दिया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मामले में वह सीएम से मिलेंगे। - चंदन दास, विधायक, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed