फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सुनार के घर चोरी, लाखों के जेवर और नकदी साफ

सुनार के घर चोरी, लाखों के जेवर और नकदी साफ

Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुनार के घर चोरी, लाखों के जेवर और नकदी साफ
खटीमा। विवाह समारोह में शामिल होने गए सुनार के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर में रखे करीब चार लाख के जेवर, जेवर बनाने के लिए रखे सोने सहित 18 हजार की नकदी चुरा ले गए। परिवार को चोरी की सूचना उनके पड़ोसियों ने फोन पर दी। घटना स्थल झनकईया थाना क्षेत्र में होने के कारण पीड़ित परिवार ने झनकईया पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


चकरपुर के ज्वैलर्स सुधीर वर्मा की दुकान में कारीगर का काम करने वाले राजीव नगर निवासी सोनू रस्तोगी और उसकी पत्नी राधा रस्तोगी एक मार्च को रिश्तेदार की शादी में नवाबगंज गए थे। इस बीच चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे राधा का एक हार, दो सोने के कड़े, चार अंगूठी, एक चेन, कानों के कुंडल और जेवर बनाने के लिए रखा 50 ग्राम सोना सहित 18 हजार की नकदी चुरा ली। पड़ोसियों की सूचना पर सोनू घर पहुंचा। इधर, सोनू के घर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed