फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रधान के घर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

प्रधान के घर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

Sun, 04 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
प्रधान के घर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
केलाखेड़ा। प्रधान के आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को कब्जेे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतका के गांव गणेशपुर प्रधान के घर आठ साल से काम करके गुजर बसर कर रही थी। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


रविवार सुबह ऊषा (18) ग्राम गणेशपुर प्रधान रमनदीप सिंह के घर के एक कमरे में मृत मिली। खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसओ वीरेंद्र रमोला, एसआई शंकर सिंह बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रधान रमनदीप सिंह ने पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि शनिवार शाम ऊषा प्रधान के घर कामकाज करके कमरे में सो गई थी। रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे वह कमरे में मृत मिली। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में युवती के जहर खाने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म के पांच महीने बाद ही सिर उठ गया था मां का साया
केलाखेड़ा। ग्रामीणों के अनुसार ऊषा को जन्म देने के पांच महीने के बाद ही उसकी माता पुन्नी देवी का की मृत्यु हो गई। उसके पिता गुरवचन सिंह ने दूसरी शादी कर ली। बीमारी के चलते उसके पिता की भी मृत्यु हो गई। माता पिता का सिर से साया उठने पर ऊषा अनाथ हो गई। उसके बाद ऊषा प्रधान के घर काम करने लगी और उसी के घर में रहने लगी। इधर, उसकी सौतेली माता शोभा ने गांव में ही दूसरी शादी कर ली। मृतका की सौतेली मां शोभा होली से पहले उससे मिलकर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed