फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनएच 121 में अतिक्रमणकारियों को 5 फरवरी तक हटाने के दिए नोटिस

एनएच 121 में अतिक्रमणकारियों को 5 फरवरी तक हटाने के दिए नोटिस

Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
एनएच 121 में अतिक्रमणकारियों को 5 फरवरी तक हटाने के दिए नोटिस
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाइवे-121 रानीखेत रोड पर जमे 275 अतिक्रमणकारियों को 5 फरवरी तक स्वयं निर्माण तोड़ने को लेकर नोटिस दिए गए हैं। इसके बाद 6 फरवरी से विभाग अतिक्रमण तोड़ेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को एनएच के एई जेपी विश्वकर्मा, एई बीएस रौतेला, जेई बीसी मुरारी, अमीन बीसी शर्मा ने रानीखेत रोड नेशनल हाइवे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी जिसमें कोर्ट द्वारा प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। एनएच व स्थानीय प्रशासन ने इस मार्ग का निरीक्षण करने के बाद 6 सितंबर 2016 को 293 अतिक्रमणकारी चिन्हित किए गए थे। विभाग ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि 293 अतिक्रमणकारियों में से 18 लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा लिया था। लेकिन 275 अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण अब तक नहीं हटाया है। मंगलवार को विभाग के अमीन के निरीक्षण में ये बात सामने आई है। विभाग ने अब पुन: मंगलवार को अतिक्रमणकारियों के घरों में नोटिस थमाते हुए 5 फरवरी तक अपना अतिक्रमण खुद हटाने को कहा है। अतिक्रमण नहीं हटाने पर 6 फरवरी को विभाग पुलिस प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाएगा। इसका खर्च अतिक्रमणकारी से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed