{"_id":"5a6a43294f1c1b93268b66a0","slug":"15169136479-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व पुलिस ने महिला को किया पति के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्व पुलिस ने महिला को किया पति के हवाले
Updated Fri, 26 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पड़ोसी महिलाओं से परेशान होकर घर छोड़कर जाने वाली महिला को राजस्व पुलिस ने बृहस्पतिवार को नैनीताल में बरामद कर उसके पति को सौंप दिया।
ग्राम गहलना पट्टी खुर्पाताल निवासी एक महिला बीती पांच जनवरी की सुबह अपने घर से गायब हो गई थी। 17 जनवरी को उसके पति ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 21 जनवरी को राजस्व उपनिरीक्षक अमित साह ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार सुबह सूत्रों से जानकारी मिली कि एक महिला मल्लीताल मोहनको चौराहे के समीप खड़ी है। इस पर वह अपने अनुसेवक राजेंद्र सिंह, विद्या प्रकाश के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के मिलने पर उन्होंने उसके पति को सूचना दी। महिला ने बताया कि उसके ही गांव की कुछ महिलाएं उसे परेशान करती हैं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी इसलिए वह घर छोड़कर चली गई। इस दौरान वह हरिद्वार आदि क्षेत्रों में रही। एक महिला ने उसकी मदद कर उसे बस के माध्यम से नैनीताल भिजवाया।