फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चकलुवा के जंगल में मिला अज्ञात शव

चकलुवा के जंगल में मिला अज्ञात शव

Wed, 24 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
चकलुवा के जंगल में मिला अज्ञात शव
कालाढूंगी (नैनीताल)। हल्द्वानी मुख्य हाइवे पर चकलुवा चौधरी गेट के सामने निहाल तराई भाबर के जंगल में मंगलवार को पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। शव के पास से संदिग्ध हालत में जहर की डिब्बी, जूते व अन्य कपड़े बरामद हुए हैं। कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने बताया कि जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गए ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना दी। शव करीब 5-6 दिन पुराना है। मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष हो सकती है। मौके पर मिली जहर की डिब्बी में दो गोलियां कम हैं। शव से कुछ दूरी पर व्यक्ति के जूते व पानी का एक खाली पाउच पड़ा मिला है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि आस-पास के थानों में घटना की जानकारी दे दी गई है। शव की शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed