{"_id":"5a63b05c4f1c1b77268b5726","slug":"151648284315-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरे से वीडियो बना रहे चार युवकों को पुलिस ने धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रोन कैमरे से वीडियो बना रहे चार युवकों को पुलिस ने धरा
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बिना अनुमति नैनी झील पर ड्रोन कैमरे से वीडियो बना रहे चार युवकों को मल्लीताल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में लिखित माफी मांगने पर चालान करके छोड़ दिया। युवक यहां शादी से पहले की वीडियो बनाने पहुंचे थे।
यूपी से चार युवक शनिवार दोपहर को नैनी झील पहुंचे। युवक नाव में सवार होकर झील का सफर करने लगे। कुछ समय बाद युवकों ने ड्रोन कैमरे से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरे से वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। कुछ मीडिया कर्मी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच युवकों ने नाव चालक से भी बदसलूकी की। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। मल्लीताल चौकी पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। चौकी पर युवकों ने बताया कि उनके एक दोस्त की सगाई हो गई है। सगाई के बाद वह सरोवर नगरी शादी से पहले की वीडियो बनाने पहुंचे थे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि ड्रोन कैमरे से वीडियो बनाने के लिए वीडियो लेनी होती है। ऐसे में उनसे गलती हो गई। पुलिस ने एक युवक गौरव निवासी कासगंज यूपी का बिना लाइफ जैकेट झील में उतरने के कारण चालान काट दिया। माफी मांगने पर युवकों को छोड़ दिया गया।