फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   7.27 लाख की देनदारी में चुंगी पर कब्जा करने पहुंचे अधिकारी

7.27 लाख की देनदारी में चुंगी पर कब्जा करने पहुंचे अधिकारी

Fri, 19 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
7.27 लाख की देनदारी में चुंगी पर कब्जा करने पहुंचे अधिकारी
नैनीताल। सात लाख 27 हजार 500 का बकाया न देने पर पालिका टीम टैक्स चुंगी पर कब्जा करने पहुंची। यह देख ठेकेदार के सहयोगी घबरा गए। बाद में तीन लाख रुपये तुरंत और बाकी पैसा दो दिन में देने के आश्वासन देने पर ठेकेदार को छोड़ा गया।
विज्ञापन

नैनी झील के पास नगर पालिका की लेक ब्रिज टैक्स चुंगी है। पालिका ने इसका ठेका संजय कश्यप को एक करोड़ 65 लाख रुपये में दिया है। ठेकेदार ने बाकी पैसा जमा कर दिया, लेकिन सात लाख 27 हजार 500 रुपये बकाया रह गए। ठेकेदार को बकाया वसूली के लिए नोटिस दिए गए, लेकिन उसने पैसा जमा नहीं किया। काफी समय तक टाल-मटोल किए जाने से नाराज पालिका ईओ रोहिताश शर्मा बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे टैक्स चुंगी पहुंच गए और इसे अपने अधिकार में लेने की बात कही। इस पर ठेकेदार के सहयोगी घबरा गए। तुरंत ठेकेदार को फोन किया गया। ठेकेदार ने फोन पर ईओ से एक घंटे का समय मांगा। ईओ एक घंटे का समय देकर चले गए। बाद में ठेकेदार ने ईओ को तीन लाख रुपये देकर दो दिन का समय मांगा। काफी देर तक ईओ पूरा पैसा लेने पर अड़े रहे, लेकिन बाद में तीन लाख रुपये इस शर्त पर लेने को तैयार हो गए कि ठेकेदार शेष पैसा दो दिन में दे देगा। ईओ ने बताया कि अगर ठेकेदार दो दिन में शेष पैसा जमा नहीं करता है तो पालिका टैक्स चुंगी अपने अधिकार में ले लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed