फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीडी पांडे महिला अस्पताल में भर्ती प्रसुता से छेड़छाड़ का प्रयास

बीडी पांडे महिला अस्पताल में भर्ती प्रसुता से छेड़छाड़ का प्रयास

Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
बीडी पांडे महिला अस्पताल में भर्ती प्रसुता से छेड़छाड़ का प्रयास
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में भर्ती महिला के साथ एक मरीज के तीमारदार ने शौचालय में घुसकर छेड़खानी का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। इधर अस्पताल प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीडी पांडे महिला चिकित्सालय में भर्ती डफरिन लॉज निवासी एक महिला की 13 जनवरी को डिलीवरी हुई है। वह अभी अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि सोमवार शाम करीब छह बजे महिला शौच के लिए शौचालय में गई। इसी बीच 42 वर्षीय एक व्यक्ति भी उसके पीछे शौचालय में घुस गया। उसने महिला का मुंह दबा दिया और छेड़छाड़ करने लगा। इस पर महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर होने पर अस्पताल के कर्मचारी शौचालय की तरफ भागे। इस बीच मौका पाकर वह व्यक्ति वहां से भाग निकला। कर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। इधर अस्पताल प्रशासन ने इस घटना की लिखित तहरीर मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर उपनिरीक्षक शंकर नयाल चिकित्सालय पहुंचे और पीड़िता के बयान लिए। अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. संजीव खर्कवाल ने बताया कि अस्पताल परिसर में करीब एक दर्जन सीसीटीवी लगे हैं। गार्ड भी तैनात है। अस्पताल ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, संतोष साह समेत कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने फोन पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को मामले की जानकारी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed