फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फौज में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे तीन लाख

फौज में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे तीन लाख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
फौज में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे तीन लाख
hundred rupees new note
संशोधित
विज्ञापन

... अल्मोड़ा समेत

फौज में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे तीन लाख
होटल में रहकर होटल मैनेजर को ही लगाई चपत
कर्नल बनकर करीब डेढ़ माह से होटल में रह रहा था व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर पैसे ठगने का मामला प्रकाश में आया है। फौज में नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति ने होटल मैनेजर से तीन लाख रुपये ठग लिये। कथित कर्नल मल्लीताल स्थित होटल में करीब पिछले डेढ़ माह से ठहरा था। बृहस्पतिवार को होटल के मैनेजर और अन्य लोगों को उसके फर्जी कर्नल होने की बात पता चली तो वह होटल में ही अपने कपड़े आदि सामान छोड़कर भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत के दौरान अन्य दो लोगों पर कर्नल से मिलीभगत कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
अल्मोड़ा निवासी कमल किशोर मल्लीताल स्थित सुमन रीजेंसी होटल में मैनेजर है। पिछले 30 मार्च को होटल में एक व्यक्ति ने सूर्य प्रताप सिंह नाम से कमरा बुक करवाया गया। वह करीब डेढ़ माह से होटल में ठहरा था। इस दौरान खुद को कर्नल बताकर सूर्यप्रताप ने होटल में कार्यरत स्टाफ को सेना में नौकरी देने का झांसा दिया। मैनेजर कमल किशोर और उसके भाई विनोद कुमार को नौकरी देने के लिए तीन लाख रुपये मांगे और 10 हजार रुपये सिक्योरिटी मांगी, जिसके बाद कमल ने फर्जी कर्नल को 10 हजार रुपये दे दिये। कुछ दिनों बाद डाक के माध्यम से उसके घर अल्मोड़ा उसके नाम से सेना में नौकरी का कॉल लेटर मिला तो कमल पूरी तरह उसके झांसे में आ गया और उसे किस्तों में पूरे तीन लाख रुपये दे दिये। इसी दौरान फर्जी कर्नल होटल में तैनात एक अन्य कर्मी महेश सिंह असवाल की शादी में शामिल होने उसके गांव असों बागेश्वर भी गया और वहां भी लोगों से नौकरी लगाने की बात कही, जिसके बाद गांव के ही दो युवकों ने उसे अपने संबंधियों की नौकरी लगाने के लिए दस्तावेज दे दिये और नौकरी के एवज में सिक्योरिटी मनी के रूप में 25 हजार रुपये भी दिये वहीं बृहस्पतिवार को दोनों लोग कर्नल को और पैसे देने के लिए अल्मोड़ा से नैनीताल पहुंचे और अपने साथ एक अन्य पूर्व फौजी को भी साथ ले आए। होटल पहुंचने पर जब उस पूर्व फौजी ने कर्नल से कुछ बातें की तो उसे कर्नल के फर्जी होने का शक हुआ तो उन्होंने कर्नल से रुपये वापस मांगे तो वह मान गया और पैसों के लिए बैंक जाने की बात करने लगा। इसके बाद फर्जी कर्नल और अल्मोड़ा से आये दो युवक उसके साथ सूखाताल स्थित केनरा बैंक पहुंचे जहां से वह दोनों लोगों को गच्चा देकर फरार हो गया। पीड़ित कमल किशोर ने कर्नल के साथ बैंक गए दोनों लोगों पर कर्नल के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बागेश्वर के शिक्षक कल्याण सिंह मनकोटी ने भी 25 हजार रुपये ठगने की तहरीर दी है। शनिवार को बैंक के सीसीटीवी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन


इनसेट ----------

कमल ने घर के गहने बेच कर जुटाये थे तीन लाख रुपये
पीड़ित कमल किशोर के घर की स्थिति आर्थिक रूप से सुदृढ़ नहीं है। उसने नौकरी के लालच में घर पर मां और अन्य लोगों के गहने बेच कर तीन लाख रुपये का किसी तरह इंतजाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 10,11,12पी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed