{"_id":"5c7999e5bdec2273a33984c5","slug":"151551473125-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस का हाईअलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस का हाईअलर्ट
विज्ञापन
दिल्ली में दीक्षांत परेड समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को देखते हुए डीआईजी अजय जोशी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव की आंच कुमाऊं तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए पुलिस विशेष सावधानी बरत रही है। अंतरराष्ट्रीय सीमा चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों से सटी हुई है। चीन से भारत का सीधा आवागमन नहीं है, लेकिन नेपाल सीमा दोनों देशों के लोगों के लिए सीधी खुली हुई है।
डीआईजी अजय जोशी ने नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। एसएसबी के साथ मिलकर पुलिस आने जाने वालों की हर गतिविधि पर नजर रख रही है। सघन तलाशी ली जा रही है। सालभर चलने वाले चेकिंग अभियान का दायरा बढ़ा दिया गया है। गश्त तेज कर दी है। संदिग्ध लोगों का पूरा बायोडाटा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस का हाई अलर्ट
गश्त बढ़ाई गई, तलाशी का दायरा भी बढ़ा
चंपावत, पिथौरागढ़ जिलों में विशेष सतर्कता
हम एसएसबी के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। लगातार चेकिंग हो रही है। संदिग्धों को पूरा ब्योरा जुटाने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। पिथौरागढ़, चंपावत जिले के अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। - अजय जोशी, डीआईजी कुमाऊं रेंज।